Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढcm vishnu deo sai birthday: आज CM विष्णु देव साय का 60वां...
Homeछत्तीसगढcm vishnu deo sai birthday: आज CM विष्णु देव साय का 60वां...

cm vishnu deo sai birthday: आज CM विष्णु देव साय का 60वां जन्मदिन, पढ़ें सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक सफर

India News(इंडिया न्यूज़),cm vishnu deo sai birthday: आज छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का 60वां जन्मदिन है। इस शुभ अवसर प्रदेश के मंत्रियों और नेताओं ने CM साय को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान बीजेपी दफ्तर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, बीजेपी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय और छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद रहे।

अपने गांव में मनाएंगे जन्मदिन 

सीएम विष्णुदेव साय अपना जन्मदिन का बाकी कार्यक्रम अपने गांव बगिया जिला जशपुर में मनाएंगे। इस कड़ी में CM साय ‘न्योता भोजन’ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वे स्कूली बच्चों के साथ अपना 60 वां BirthDay मनाएंगे। इसके बाद वे करीब शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

बच्चों को दिया न्योता भोज (cm vishnu deo sai birthday)

इसके साथ ही CM साय के जन्मदिन पर विधायक मोतीलाल साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत टेमरी स्थित सरकारी स्कूल के सभी बच्चों को न्योता भोज दिया। मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन के एक दिन पहले यानी 20 फरवरी को स्कूली बच्चों के साथ विधायक ने भोजन किया और साथ ही मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

पौष्टिक भोजन के बताए लाभ 

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज यानी 21 फरवरी को जन्म दिवस है। ऐसे में विधायक साहू ने बच्चों को खुद भोजन परोसा और उनके साथ चटाई पर बैठकर भोजन का आनंद भी लिया। विधायक ने भोजन के दौरान अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ और शिक्षा ग्रहण का महत्व भी बताया। स्कूली बच्चे इस दौरान काफी खुश दिखें।

ऐसा रहा राजनीतिक सफर  

बता दें कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय के राजनीतिक सफर की शुरूआत 1989 में हुई। 1990 में बगिया गांव के सरपंच बने, 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधायक चुने गए। इसके बाद 1999 में 13 वीं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए, 2004 में 14वीं लोकसभा में रायगढ़ सीट से सांसद चुने गए, 2006 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2011 में फिर से प्रदेश के अध्यक्ष चुने गए। 2014 में 16 वीं लोकसभा के रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए।

2 दिसंबर 2022 को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें नेता चुन लिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

ये भी पढ़ें :

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular