होम / CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह से फिर बदलेगा मौसम, आज हल्की बारिश के आसार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह से फिर बदलेगा मौसम, आज हल्की बारिश के आसार

• LAST UPDATED : May 10, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Weather: छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है। गुरुवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसी तरह रायपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक द्रोणिका और चक्रवात के असर से शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगी।

प्रदेश में कई जगह ठंडी हवा चल रही

गुरुवार सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। ठंडी हवाओं के कारण दोपहर में धूप निकलने के बाद भी गर्मी से राहत रही। गुरुवार देर शाम ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे मौसम भी ठंडा रहा।

करीब 10 साल बाद ऐसा देखा गया है कि मई में भी अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य महाराष्ट्र के ऊपर स्थित है।

इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox