Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढCG News: गरियाबंद में खाकी वर्दी की हुई सराहना, जानें क्या...
Homeछत्तीसगढCG News: गरियाबंद में खाकी वर्दी की हुई सराहना, जानें क्या...

CG News: गरियाबंद में खाकी वर्दी की हुई सराहना, जानें क्या है पूरा मामला?

India News (इंडिया न्यूज़) CG News: खाकी वर्दी ने उस वक्त लोगों का दिल जीत लिया, जब अपने ही बंदूक से पुलिस ने महिला को घायल किया, फिर खुद उस महिला की जान बचाई। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद का है। गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हो रही थी। उसी दौरान एक नक्सली महिला के ऊपर पुलिस की गोली चल गई। जिससे महिला घायल हो गई। लेकिन पुलिस वाले ने उसकी जान बचाने के लिए रक्तदान करके उसकी जान बचा ली। जिसकी लोग सराहना कर रहे है।

Also Read:  Petrol Price: अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, ब्रेंड क्रूड के भाव में आया इतना उछाल

साथ ही पुलिस ने महिला नक्सली को अस्पताल भी पहुंचाया और उसके लिए डॉक्टर, एम्बुलेंस जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन के साथ सारी व्यवस्थाएं की गई। इस घटना ने पुलिस का मानवता वाला चेहरा उजागर किया है।

क्या है पूरा मामला?

नक्सली घटना के बीच जिला पुलिस के इस काम ने सभी का दिल जीत लिया है। जिसे जानकर सभी लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे है। शुक्रवार दोपहर बाद नक्सली कैंप पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। जहां पर दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। महिला के गले में गोली लगी थी। लेकिन जैसे ही महिला के घायल होने की जानाकारी पुलिस को हुई उन्होंने तुरंत महिला का इलाजे कराने के लिए हॉस्पीटल भेज दिया। पुलिस की पूरी टीम ने मिलकर महिला की जान बचाई

Also Read: Raipur Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular