Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढCG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे पाटन सदन , पूर्व...
Homeछत्तीसगढCG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे पाटन सदन , पूर्व...

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे पाटन सदन , पूर्व CM भूपेश के पिता दिवंगत नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि

India News (इंडिया न्यूज़) CG News: मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से गुज़र रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा गया है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी है। सभी उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे है। उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को ग्राम कुरुदडीह में किया जाएगा। भूपेश बघेल की छोटी बेटी विदेश रहती है। जिसके चलते अंतिम संस्कार कार्यक्रम में देरी हो रही है। बेटी के वापस आने के बाद ही 10 जनवरी को अंतिम संस्कार होगा।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया था। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में एडमिट थे। अब उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को होगा।

Also Read: COVID Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरना के 475 मामले दर्ज, 5 मौतें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular