होम / CG: डिप्टी CM का बड़ा बयान, नक्सल गतिविधियों पर भूपेश बघेल पर साधा निशाना

CG: डिप्टी CM का बड़ा बयान, नक्सल गतिविधियों पर भूपेश बघेल पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : April 7, 2024

India News  CG (इंडिया न्यूज), CG: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इस बार बीजेपी का हर कार्यकर्ता 400 से ज्यादा का संकल्प लेकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस बीच विधि की प्रकोष्ठ की बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कानून को लेकर कई बयान दिए हैं।

वायरल वीडियो को लेकर कही ये बात 

बता दें कि राज्य में लॉ सेल की एक बड़ी टीम है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के वायरल वीडियो पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है। उनके साथ आए अन्य लोगों ने टोपी नहीं पहन रखी थी। परंपराओं का पालन करना चाहिए। भले ही वह राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या नहीं गए, लेकिन अगर वह कहीं दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उन्हें परंपराओं को समझना होगा। इस समय प्रचलित परंपराओं का जश्न मनाना चाहिए।

कांग्रेस पर कसा तंज 

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कवासी लखमा के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को हरा दिया है। यह आपसी गुटबाजी का मामला है। प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटकर उन्हें टिकट दिया गया। कई जगहों पर यही स्थिति है। ऐसी स्थिति लगभग कई जगहों पर है। कवासी लखमा की कार्रवाई का तरीका अजीब रहा है।

राज्य में नक्सली गतिवधि हो खत्म 

नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के मामले पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो हुआ वह दुखद है। बस्तर में शांति स्थापित होनी चाहिए। नक्सली गतिविधियां खत्म होनी चाहिए। हर गांव में विकास पहुंचाने के लिए जो भी जरूरी होगा, उस पर चर्चा के लिए सरकार हर पल तैयार है।

ये भी पढे़:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox