Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढबस्तरCongress Candidate: मुर्गा लड़ाते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, Video वायरल
Homeछत्तीसगढबस्तरCongress Candidate: मुर्गा लड़ाते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, Video वायरल

Congress Candidate: मुर्गा लड़ाते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, Video वायरल

India News CG (इंडिया न्यूज़), Congress Candidate: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की मुर्गा लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बाजार में मुर्गों से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुकमा जिले में मुर्गा लड़ाई प्रचलित है।

वीडियो वायरल

कवासी लखमा का वीडियो वायरल (Congress Candidate) हो रहा है, जिसमें उन्होंने बाजार में मुर्गे से लड़ाई की है। उसके हाथ में लाल मुर्गा और प्रतिद्वंद्वी के हाथ में सफेद देशी मुर्गा है। दोनों इन मुर्गों को खेत में छोड़ देते हैं और फिर उनमें लड़ाई होती है।

गांवों में मुर्गों की लड़ाई बड़े ही दिलचस्प अंदाज में देखने को मिलती है। यह अक्सर बस्तर के हाट बाजार में देखा जाता है और ग्रामीणों का पसंदीदा खेल माना जाता है। कुछ लोग इसे मनोरंजन के लिए करते हैं और कुछ लोग इसमें पैसा भी लगाते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी की हुई किरकिरी 

कवासी लखमा का वीडियो वायरल (Congress Candidate) होने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। साथ ही लोग इस वीडियो को लेकर भी अलग-अलग तरफ की राय दे रहे हैं।

यह वीडियो बस्तर के राजनीतिक माहौल में भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उभरने का मंच मान रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक अभियान का हिस्सा मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular