Monday, May 20, 2024
Homeबिलासपुरदुर्गा विसर्जन में पथराव करने वालों की हुई पहचान, 18 गिरफ्तार
Homeबिलासपुरदुर्गा विसर्जन में पथराव करने वालों की हुई पहचान, 18 गिरफ्तार

दुर्गा विसर्जन में पथराव करने वालों की हुई पहचान, 18 गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़, Bilaspur News: प्रदेश के बिलासपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय पथराव हो गया था। यह घटना कल 7 अक्टूबर को इस मौके पर पहली बार घटित हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके चलते लोगों ने इस मामले की वीडियो भी बनाई। अब इस मामले में करीब 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है। हालांकि इस घटना के बाद उस स्थान पर तैनात पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट SSP पारुल माथुर ने मांगी है।

दो दुर्गोत्सव समितियों में हुआ विवाद (Stone pelters identified during Durga immersion)

यह घटना कल शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के आयोजन के दौरान हुई। इस घटना में 2 दुर्गोत्सव समितियों में आपसी विवाद के कारण दोनों तरफ से पथराव किया गया। दुगोत्सव समिति के आयोजनकर्ता भी इस प्रकार की घटना के लिए शर्मिदगी महसूस कर रहे है। इस घटना का दोषी समिति के पदाधिकारियों को ही माना जा रहा है। इस प्रकार के गंभीर विषय पर बातचीत करने के लिए एवं इन समितियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए बैठक बुलाई गई है। यह बैठक हरदेव लाल मंदिर में आज 8 अक्टूबर को दुर्गा समिति के पदाधिकारी द्वारा बुलाई जा रही है।

कानूनी व्यवस्था पर सवाल (18 arrested)

शहर में इस प्रकार की घटना होने के बाद अब कानून व्यवस्था पर कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे है। यह विवाद कुदुदंड के शिव दुर्गा समिति एवं आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के बीच हुआ था। इस विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। हालांकि इतनी भीड़ में इतना बड़ा विवाद होने के उपरांत भी पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। या फिर पुलिस ने इस मामले को खुद ही नज़र अंदाज़ कर दिया था।

बता दें कि यह विवाद पहले सुबह 4 बजे और फिर 6 बजे हुआ अगर पहले विवाद के समय ही विवाद को नियंत्रण में किया होता तो फिर से ऐसा विवाद नहीं होता। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसमें युवकों की पहचान कर करीब 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोग तो इस वीडियो में गली गलोच करते भी दिख रहे है। जिसके चलते इन लोगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है। SSP ने कहा कि जो लोग साम्प्रदायिकता फैला रहे है उनपर नज़र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा में मेरिट आए छात्रों को CM के हेलीकॉप्टर में आज करवाऐंगे सैर, 18 बार उड़न भरेगा हेलीकॉप्टर

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री Bhupesh baghel ने डॉलर के मुकाबले रुपया गिराने पर किया कटाक्ष

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular