होम / CG News: बच्चे के मुंह में फंस गई जिंदा मछली, देखकर कांप गए लोग

CG News: बच्चे के मुंह में फंस गई जिंदा मछली, देखकर कांप गए लोग

• LAST UPDATED : March 30, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तालाब में नहाने गए एक बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मछली को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। जब बच्चे की हालत बिगड़ती दिखी तो उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

जिंदा मछली मुंह में फंसी

जानकारी के अनुसार समीर सिंह गोड़ अपने अन्य दोस्तों के साथ स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गया था। तभी अचानक समीर की गर्दन में एक जिंदा मछली फंस गई। इस बात की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे के मुंह से मछली निकालने की पूरी कोशिश की। हालाँकि वह सफल नहीं हो सके। इसी बीच समीर की हालत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। बिलासपुर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में बच्चे के गले से तीन इंच की मछली निकाली गई। जहां बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना से हर कोई हैरान

पहली बार हुई इस अजीब घटना से जहां डॉक्टर हैरान थे, वहीं गांव वाले भी हैरान थे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग हमेशा नदी-तालाबों में नहाने जाते हैं, लेकिन अब तक ऐसी घटना सामने नहीं आयी थी। पहली बार नहाने के दौरान गले में मछली फंसने की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डॉक्टरों की एक टीम बच्चे के गले से मछली निकालने की कोशिश कर रही है।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox