होम / Ram Mandir: 22 जनवरी को होगा रामलला का नामकरण संस्कार, भगवान का हृदय स्पर्श कर निभाएंगे रस्म

Ram Mandir: 22 जनवरी को होगा रामलला का नामकरण संस्कार, भगवान का हृदय स्पर्श कर निभाएंगे रस्म

• LAST UPDATED : January 8, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक और रस्म ओर निभाई जाएगी और वह होगी नामकरण संस्कार की। बता दें, इस रस्म को निभाने के बाद गर्भ ग्रह में विराजमान होने वाले रामलला का भी एक नाम होगा। बता दें, धर्मनगरी अयोध्या नगरी में बहुत सारे मंदिर हैं। जिनमें भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाएं मौजूद हैं। इन सभी को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

नामकरण संस्कार का पीएम मोदी निभाएंगे रस्म

मालूम हो, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद नामांकन संस्कार की पद्धति को पूरा किया जाएगा फिर उनका अपना नाम होगा। इस संदर्भ में आचार्य दुर्गा प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी PM मोदी को दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में पहली बार यजमान विग्रह को स्पर्श करता है। ऐसी प्रचलित मान्यता है कि इस स्पर्श करने मात्र से ही अलौकिक शक्ति की प्राप्ति होती है।

भगवान का हृदय स्पर्श करेंगे PM मोदी

बता दें, आचार्य दुर्गा प्रसाद ने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया सूक्तों के पारायण के बीच होगी, जिसमें प्रायः यजमान अपने हृदय व विग्रह के हृदय पर हाथ रखकर इसे संपादित करता है। यह असाधारण वैदिक प्रक्रिया है, जिसमें यजमान विग्रह में अपनी धड़कन का अनुभव करता है। चूंकी प्रधानमंत्री मुख्य यजमान हैं ऐसे में उन्हें यह अनूभूती प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक मनुष्य में वेद संगत तरीके से 16 तरह के संस्कार होते हैं। विवाह संस्कार, उपनयन संस्कार, गर्भधारण संस्कार इसी तरह से नामांकरण संस्कार भी होता है। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान का नामाकरण संस्कार होगा।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox