India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम करवट लेता दिखाई दे रहा है। मंगलवार तक न्यूनतम और अधितम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं बुधवार को वापस से बादलों के छाए रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक,पारा भी गिर सकता है। ऐसे में फरवरी की शुरुआत फिर से कड़ाके की सर्दी से हो सकती है।
HIGHLIGHTS
- मौसम ने बदली करवट
- सबसे ज्यादा तापमान 31.5 डिसे डोंगरगढ़ में रहा
- सबसे कम 8.4 डिसे अंबिकापुर में रहा तापमान
- मौसम विभाग ने लगाया अनुमान
- बादलों के छाए रहने की मौसम विभाग ने जताई संभावना
आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम?
मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही दिनभर कोहरा रहने के बाद आकाश पूरी तरह साफ दिखाई देंगे। और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।
Also Read: