Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherCG Weather: प्रदेश में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश, मौसम विभाग...
HomeWeatherCG Weather: प्रदेश में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश, मौसम विभाग...

CG Weather: प्रदेश में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज़),CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ले ली है। प्रदेश में पिछले 4 दिनों से मौसम बदलने लगा था। गर्मी का एहसास हो ही रहा था कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कई जिलों में फिर तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है कि प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम..

11 से 14 फरवरी तक मौसम खराब

छत्तीसगढ़ के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश में कहीं कहीं सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के नुसार मौसम में अचानक बदलाव के चलते उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा

बंगाल की खाड़ी से भी ठंडी हवाओं के चलने से मौसम ठंडा रहेगा। वहीं सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फिल्हाल ठंड से राहत नही मिलेगी।

ये भी पढ़ें : 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular