Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherCG Weather: सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में...
HomeWeatherCG Weather: सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में...

CG Weather: सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हल्‍की बारिश के आसार

India News (इंडिया न्यूज़),CG Weather: छत्‍तीसढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में ठिठुरन से लोग परेशान है। बेमौसम बारिश और लगातार बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ा 

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि रायपुर का मौसम बुधवार को मेघमय बना रहेगा। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री पारा बढ़ सकता है। अब फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है। फरवरी के शुरूआती हफ्ते में ठंड रह सकती है।

बता दें कि बारिश और आसमान में बादल छाए हुए है। प्रदेश में 2 दिनों से सर्दी का प्रभाव कम पड़ रहा है। लेकिन हल्की ठंड अभी भी है। जिससे गर्मी की दस्तक नहीं हो पाई है। इस बीच पड़ रही हल्की ठंड राहत भी दे रही है।

तापमान में हुई बढोतरी 

बेमौसम बारिश के चलते वातावरण में आई अनुकूलता थोड़ी कम हुई है। पांच दिनों में अधिकतम ही नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। 25 जनवरी को दिन का तापमान 24 व रात का 12.7 डिग्री सेल्सियस था। कल 29 व 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular