Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे...
HomeWeatherCG Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे...

CG Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, IMD नेे किया अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज),CG Weather: छत्तीसगढ़ में कुछ दिन से मौसम का मिजाज बदला सा है। सर्द हवाओं के चलते कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार है। आज सुबह से बादल छाए है। प्रदेश के कई जगहों पर हल्की हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जगहों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा।

बारिश होने की संभावना  

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नही है। जिसके बाद 1-3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश भी हो रही है। आज सोमवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती ह।

अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

प्रदेश में बीते दिनों सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश भी हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से छाए हुए हैं। साथ ही रायपुर में हल्की बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular