Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedBharat Nyay Yatra: जारी हुआ भारत न्याय यात्रा का रूट, पिछली...
HomeUncategorizedBharat Nyay Yatra: जारी हुआ भारत न्याय यात्रा का रूट, पिछली...

Bharat Nyay Yatra: जारी हुआ भारत न्याय यात्रा का रूट, पिछली यात्रा में छूटा था छत्तीसगढ़ तो इस बार पूरी होगी कसर

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से शुरू होने वाली ‘मणिपुर से मुंबई’ भारत न्याय यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। ये यात्रा असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर 20 मार्च 2024 को मुंबई में समाप्त होगी। ये 6,200 किलोमीटर की यात्रा होगी।

जारी हुआ नई यात्रा का रूट

पिछली भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कई प्रदेशों तक नहीं पहुंच पाई थी। उत्तर-दक्षिण की इस यात्रा में छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्य छूट गए थे। भारत न्याय यात्रा कि शुरुआत की बात उस वक्त की गई जब हिंदी बेल्ट के दो राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इस यात्रा के संबंध में रुट भी जारी कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ समेत असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे 14 राज्य शामिल होंगे।

14 से शुरु होगी पूर्व-पश्चिम यात्रा

मीडिया से बात करते वक्त वेणुगोपाल ने बताया, पिछली भारत जोड़ो यात्रा के विपरीत, ये भारत न्याय यात्रा बस में निकाली जाएगी। हालांकि यह एक बस यात्रा है लेकिन इसमें पैदल यात्रा भी होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत न्याय यात्रा, नाम ही यात्रा के उद्देश्य को दर्शाता है, ‘सबके लिए न्याय चाहिए’…” ”यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के साथ बातचीत करने जा रही है।” पूर्व-पश्चिम यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से हरी झंडी दिखाएंगे।

पिछले साल की थी भारत जोड़ो यात्रा

इससे पहले, भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई थी। 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने और 130 दिनों से अधिक चलने के बाद 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई।

Bharat Jodho Yatra Map
Bharat Jodho Yatra Map

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh: हसदेव जंगल की कटाई मामले में एक दूसरे पर इल्जाम लगा रही बीजेपी और कांग्रेस, कौन है जिम्मेदार?

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा छेत्र में दूर दूर तक नहीं बिकेगी शराब, सरकार का बड़ा ऐलान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular