होम / Health Benefits of Apple: रोज इस फल को खाने से साफ़ होगा गंदा कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

Health Benefits of Apple: रोज इस फल को खाने से साफ़ होगा गंदा कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

• LAST UPDATED : May 22, 2024

India News CG ( इंडिया न्यूज ), Health Benefits of Apple: उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। हमारे खानपान का सीधा असर कोलेस्ट्रॉल स्तर पर पड़ता है। कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जबकि कुछ फूड्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम कर सकता है। यदि आप भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह एक या दो सेब खाने चाहिए।

जी हां, सेब को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। यह सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों की भी राय है। कई शोधों में यह साबित हुआ है कि सेब कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण साबित हो सकता है।

Health Benefits of Apple: ख़राब कोलेस्ट्रॉल होता है कम

डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग की एक रिसर्च में यह पाया गया है कि रोजाना सुबह दो सेब खाने से शरीर की नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। ऐसा करने से रक्त वाहिकाएं रिलैक्स हो सकती हैं और हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

दरअसल, सेब में पॉलिफिनॉल्स और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। ये दोनों तत्व शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इस तरह, सेब का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक साबित हो सकता है।

ब्लड फ्लो में भी करता है मदद

सेब खाने से नसों में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। सेब में मौजूद फाइबर फैटी एसिड का उत्पादन करता है, जिससे लिवर में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित हो जाती है। सेब के पोषक तत्व शरीर में मौजूद अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालते हैं, जिससे धमनियों का काम आसान हो जाता है और हृदय को मजबूती मिलती है।

सेब का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। सेब में पाए जाने वाले लाभकारी तत्व न केवल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से सेब खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Health Benefits of Apple: जानिए कितना खा सकते है सेब

शोधकर्ताओं के अनुसार, यदि युवा रोजाना 2 सेब खाएं तो उन्हें अधिक लाभ मिलेगा, जबकि बुजुर्गों को प्रतिदिन एक सेब खाने से भी फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर, रोजाना एक या दो सेब का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर बहुत ज्यादा है, उन्हें डॉक्टर की दी गई दवाएं लेनी चाहिए और इसके साथ सेब का सेवन भी शुरू कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सेब को दवा का विकल्प नहीं माना जा सकता, लेकिन दवा के साथ इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कई रिसर्च में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, दवा और सही खानपान के साथ रोजाना व्यायाम और बेहतर जीवनशैली से भी कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox