Monday, May 20, 2024
HomeJOB/Tech/EducationCG PSC 2024: छत्तीसगढ़ में PSC के 242 पदों पर निकाली भर्ती,...
HomeJOB/Tech/EducationCG PSC 2024: छत्तीसगढ़ में PSC के 242 पदों पर निकाली भर्ती,...

CG PSC 2024: छत्तीसगढ़ में PSC के 242 पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

India News (इंडिया न्यूज), CG PSC 2024: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता के बीच लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। PSC ने इस बार सीट बढ़ा दी है। पीएससी के 242 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर,जेल अधीक्षक,राज्य वित्त सेवा अधिकारी जैसे 17 अलग अलग विभाग के पदों पर वेकेंसी निकली है। बता दें कि 11 फरवरी 2024 को प्रीलिम्स का एग्जाम होगा। उसके बाद मुख्य परीक्षा की तारीख आयोजित की गई। जिसके अनुसार जून में एग्जाम होंगे।

प्रदेश में संविधान दिवस के दिन हर बार लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा के लिए वेकेंसी जारी करती है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PSC ने तारीख भी जारी की है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर की रात 11.59 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट psc.cggov.in पर जाएं। मेंस एग्जाम 13, 14, 15, 16 जून 2024 को होगा।

कौन से पदों पर निकाली वेकेंसी

सहकारी निरीक्षक- 44 पद

नायब तहसीलदार- 42 पद

डिप्टी कलेक्टर- 8 पद

आदिम जाति विकास विभाग- 10 पद

राज्य कर निरीक्षक- 34

पदराज्य वित्त सेवा अधिकारी- 06 पद

सहायक पंजीयक- 14 पद

जिला सेनानी- 11 पद

जिला आबकारी अधिकारी- 11 पद

उम्मीदवारों की आयु सीमा

  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 21 साल तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें फिर इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई वाले सेक्शन पर जाएं।
  • नया पेज ओपन होगा। इस पर मांगी गई डिटेल को भरें और फिर सब्मिट कर दें।

Also Read: AI Model: अगर आप भी Instagram से पैसै कमाना चाहते हैं तो पढ़ें ये…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular