Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़Shoaib Malik Wedding: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के क्रिकेटर पति ने रचाई...
Homeटॉप न्यूज़Shoaib Malik Wedding: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के क्रिकेटर पति ने रचाई...

Shoaib Malik Wedding: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के क्रिकेटर पति ने रचाई फिर एक बार शादी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

India News (इंडिया न्यूज़) Shoaib Malik Wedding: लम्बे समय से सानिया मिर्ज़ा और उनके पति PAK क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक लेने के चलते चर्चा में छाये हुए थे। अब अचानक शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। इस बीच क्रिकेटर शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से तीसरी शादी कर सभी को हैरान कर दिया है। शोएब की तीसरी पत्नी पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही है। सना ने अपना सरनेम भी चेंज कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  • सानिया मिर्जा के पति ने की तीसरी शादी
  • पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग शादी के बंधन में बंधे
  • शादी की तस्वीरें आईं सामने

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: ‘प्रभु श्री राम’ पर पीएम मोदी की 3 बैक-टू-बैक पोस्ट, इन गायिकाएं की भजन किए शेयर

दरअसल, शादी से पहले सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया था। जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक की खबर वायरल हुई थी। इसके बाद से ही सान्या मिर्ज़ा के फैंस उनकी तलाक की खबरों को लेकर परेशान थे। लेकिन तलाक की खबरे ऐसे ही वायरल होती गई। आज उनके पति ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के संग शादी कर ली है।

आपको बता दे की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने ये तीसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने सानिया मिर्जा से शादी की थी। सानिया मिर्ज़ा से पहले उन्होंने आयशा सिद्दीकी से शादी की थी। शोएब ने शनिवार, को सना के साथ फोटो शेयर कर अपनी इस शादी की अपडेट अपने फैंस को दी है।

Also Read: CBSE Board Exam 2024-25: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम में बड़ा बदलाव, साल में दो बार आयोजित होंगी परीक्षाएं

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular