Saturday, July 27, 2024
Homeटॉप न्यूज़Dantewada News: किरंदुल में बड़ा हादसा, NMDC खदान में धंसी चट्टान, 4...
Homeटॉप न्यूज़Dantewada News: किरंदुल में बड़ा हादसा, NMDC खदान में धंसी चट्टान, 4...

Dantewada News: किरंदुल में बड़ा हादसा, NMDC खदान में धंसी चट्टान, 4 मजदूरों की मौत

India News(इंडिया न्यूज़), Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में मंगलवार को NMDC लौह अयस्क खनन परियोजना के विस्तार कार्य के दौरान हुए धंसान की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। 2 मजदूर घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पहाड़ी में परियोजना के स्क्रीनिंग प्लांट-3 में रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस की जानकारी के अनुसार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में निर्मल बाला, बिट्टू बाला, तोसर बाला पश्चिम बंगाल के नदिया जिले व संतोष कुमार दास बिहार के पटना जिले का निवासी था। 2 मजदूर प्रवीण बढ़ई व दिलीप बढ़ई को भी गंभीर चोटें आई हैं।दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि मंगलवार की दोपहर परियोजनास्थल पर 14 मजदूर काम कर रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। पहाड़ से बड़ी चट्टान का एक हिस्सा गिर गया और 4 मजदूर उसके नीचे फंस गए।

naidunia_image

मजदूरों ने कहा था काम रोकने के लिए

मजदूरों ने बताया कि पहाड़ खोदाई का काम लार्सन एंड टूब्रो कंपनी को मिला है। पेटी कांट्रेक्ट पर कोलकाता की SB बाला कंस्ट्रक्शन खोदाई का काम कर रही थी। मंगलवार के दिन पहाड़ में ड्रिलिंग की जा रही थी। औऱ पहाड़ के नीचे ही नाली बनाने के लिए ढलाई की जा रही थी। ड्रिलिंग से पहाड़ में तीव्र कंपन हो रहा था। ढलाई का काम कर रहे मजदूरों ने कंपनी के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी और ड्रिलिंग रोकने को कहा लेकिन काम नहीं रोका गया। कुछ देर बाद ही पहाड़ धंस गया और इसके नीचे ढलाई करने वाले मजदूर दब गए।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular