Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूज़Congress general meeting on labor day: मजदूर दिवस पर कांग्रेस की आमसभा,...
Homeटॉप न्यूज़Congress general meeting on labor day: मजदूर दिवस पर कांग्रेस की आमसभा,...

Congress general meeting on labor day: मजदूर दिवस पर कांग्रेस की आमसभा, कमलनाथ बोले- जदूरों को सोच लें खुद को बचाना है या BJP को बचाना है..

India News (इंडिया न्यूज़), Congress general meeting on labor day, भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज 1 मई 2023 को भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा के पिपलानी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि- मैं BHEL श्रम शक्ति के मंदिर को नमन करता हूं। पहले यहां हजारों की संख्या में मजदूर थे। अब कुछ ही शेष बचे है। इंदिरा गांधी ने जो कानून बनाए थे। वह मजदूरों के सम्मान के लिए बनाए थे। यहां सभी दिशाओं से मजदूर आकर काम करते है।

मैं हिन्दू हूँ पर बेफकूफ नही हूं- कमलनाथ

मैं हिन्दू हूँ मुझे इल गर्व है पर बेफकूफ नही हूं। हम सब अपनी संस्कृति का पालन करते है। आज जो चुनौती 5 महीने बाद आपके सामने है। हर वर्ग परेशान है। प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। इसलिए अब मजदूरों को सोचना है कि खुद को बचाना है।या BJP को बचाना है।

शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना

बाबा साहब का संविधान गलत हाथों में जा रहा है। यह चुनौती हमारे सामने है। बजेपी ने आज अपना प्रदेश खोखला बना दिया है। प्रदेश पर 3 लाख 23 हजार करोड़ का कर्ज है। यह कर्जा चुकाने के लिए किया क्या है? आज मैं पूछता हूं कि आपने इतने पौसों का किया क्या है? हमने नीति और नियत का परिचय दिया था। बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करते है मैं तो शिवराज जी से बोलता हूं रिक्त पद ही भर दो। चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं के लिए योजना की याद आने लगी। पर सबसे ज्यादा अत्यचार महिलाओं पर अपने ही प्रदेश में होता है। बारिश और ओलावृष्टी के चलते खेत खलियान खराब हुए कितनो को शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजा दिया?

ये भी पढ़ें: Nandkumar Sai joins Congress: छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका! बीजेपी से इस्तीफा देकर नंदकुमार साय कांग्रेस में हुुए शामिल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular