होम / छत्तीसगढ़ में 21 से 24 सितंबर को बारिश की संभावना, अक्टूबर में खत्म होगा मानसून

छत्तीसगढ़ में 21 से 24 सितंबर को बारिश की संभावना, अक्टूबर में खत्म होगा मानसून

• LAST UPDATED : September 19, 2022

इंडिया न्यूज़, Weather Update :  Chances of rain in Chhattisgarh from September 21 to 24

दक्षिण-पश्चिम मानसून थमने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले सप्ताह से मानसून की विदाई होने वाली है। छत्तीसगढ़ में मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 से 24 सितम्बर के बीच भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में क्षोभ मंडल के निचले स्तर पर एक प्रति चक्रवात बनने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण कई दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है। इसके मुख्या कारण दक्षिण- पश्चिम मानसून का ख़त्म होना है। जिसके बाद अगले सप्ताह से राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से मानसून ख़त्म होना शुरू हो जाए।

21 से 24 सितम्बर तक बरसात

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, राजस्थान से मानसून की विदाई में छत्तीसगढ़ की सीमा पार करने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। यदि इसी सप्ताह इस राज्य में मानसून की विदाई होती है, तो अक्टूबर के पहले सप्ताह से छत्तीसगढ़ से मानसून पीछे हट जाएगा। जिसके बाद इस इलाके में बरसात की संभावना बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में 21 से 24 सितम्बर तक बरसात की संभावना है। जिसके बाद बारिशे कम होती चली जाएगी।

मौसम तंत्र

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, आगरा, वाराणसी, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। जिसके कारण एक  चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इस चक्रवात के कारण ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। जिसके कारण यहाँ पर 20 सितम्बर तक चक्रवात बनने की संभावना है। इसी के असर से छत्तीसगढ़ और बिहार में बरसात संभावना है।

इन जिलों में हुई कल बारिश

जानकारी के अनुसार,19 सितम्बर को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बिजली के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बलौदा बाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर और मुंगेली जिलों में हल्की से मध्यम स्तर पर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े  :  दुर्ग जिले में 146 टीचर्स का ट्रांसफर, हुई लिस्ट जारी

यह भी पढ़े  :  दंतेवाड़ा जिले में आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर खुला आकाश नगर का द्वार

यह भी पढ़े  :  प्रदेश में त्योहारों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने किये निर्देश जारी

यह भी पढ़े  :  इंजीनियर्स दिवस,पर भारत रत्न की मूर्ति का किया आयोजन, कार्यक्रम में जुड़े सेकड़ो लोग

यह भी पढ़े  : बस्तर में दशहरा उत्सव पर शामिल होने CM भूपेश ,25 सितंबर को काछनगादी रस्म

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox