इंडिया न्यूज़, Bilaspur: Trapped 13 Year old Girl in the Web of Friendship on Insta
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामल सामने आया है। आरोपी ने नाबालिक लड़की को इंस्टा पर दोस्त बना कर अपने जाल में फसाया था। उसके साथ रात भर बातें करता था, एक दिन आरोपी ने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस हरकत के बाद आरोपी लड़की को अश्लील मैसेज करने लगा। इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दी गई इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को तलाशने के लिए एक टीम तैयार की और आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिरुद्ध राजपूत मुंगेली जिले के लोरमी का रहने वाला है। आरोपी कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। आरोपी के मोहल्ले में रहने वाली 13 साल की नाबालिक लड़की को गलत नजर से देखता था।
Trapped 13 Year old Girl in the Web of Friendship on Insta
नाबालिक बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। आरोपी ने जून 2021 में लड़की को गिफ्ट देने के बहाने अपने घर बुआलया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिक लड़की ने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। डर के कारण लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।
इस दुष्कर्म के बाद युवक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करने लगा था। जिसके बाद लड़की को अधिक परेशान करने लगा। नाबालिक लड़की न चाहकर भी किसी को इसके बारे में किसी को नहीं बताया। लड़की का मोबाइल देखने के बाद परिजनों को उसकी हरकतों की जानकारी हुई। परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। आरोपी युवक को परिवार वालो ने जमकर पिटाई भी की थी। जिसके बाद आरोपी घर से ही भाग गया था। इस मामले की सूचना परिवार वालो ने पुलिस को दी। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया।
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोप की तलाश करना शुरू कर दिया। आरोपी का कई दिनों से मोबाइल भी बंद आ राहा था। पुलिस ने अरोपिये के परिजनों से भी पूछताछ की। कुछ दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी से कॉल किया था। आसा पास ही किसी धर्मशाला में रहता था। पुलिस ने नंबर ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में पता चला की आरोपी शिरडी में छिपा था।
यह भी पढ़े : बस्तर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का जल्द होगा निर्माण ख़त्म, NMDC को निर्देश जारी
यह भी पढ़े : रायपुर एयरपोर्ट में लड़कियों ने बेल्ट से पीटा टैक्सी ड्राइवर, वेतन को लेकर हुआ हंगामा
यह भी पढ़े : दुर्ग जिले में 146 टीचर्स का ट्रांसफर, हुई लिस्ट जारी