इंडिया न्यूज़,Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हाथियों ने आतंक फैलाया हुआ है। पहले भी इस इलाके में हाथियों ने उथल पुथल मचा रखी थी। परंतु अबकी बार तो हाथियों ने हद ही पार कर दी है। जिले के लोगो ने जानकारी दी है कि अबकी बार फिर से यहां पर 3 हाथियों का दल पहुंच गया है।
इसमें से एक हाथी अपने झुंड से अलग हो गया है। गुसाये हाथी ने गांव में उथल पुथल मचाया हुआ है। उसने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। हाथी के गांव में आने से खौफ सा फेल गया है सभी गांव वाले काम के लिए बाहर भी नहीं जा रहे है।
जानकारी के अनुसार,कुछ दिनों पहले ही मरवाही वन मंडल में इन दिनों 3 हाथियों के दल को लाया गया है। जिसमे से एक हाथी दल से बाहर गया था। दल से भागा हुआ हाथी पास के गांव में घुस कर तबाही मचा रहा है। रात के समय हाथी करगीकला में पहुँचता है। उसने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल महिला अपने खेतो में बनाये गए घर में आराम कर रही थी। पीछे से गुस्साये हाथी ने महिला के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को लोगो ने अस्पताल में भर्ती करवाया महिला का इलाज चल रहा है।
गांव वालो ने बताया कि इसे पहले पास के गांव दानीकुंडी में यह हाथी लोगो के मकानों को तोड़ चुका था। गांव के लोग हाथी से डरे हुए है। बहुत से लोगो ने उसे भगाने की कोशिश भी की थी परंतु से भगा नहीं पाए। गांव वालो ने हाथी कि सूचना वन विभाग वालो को भी कि है, जो कि हाथी के ऊपर नजर बनाये हुए है।
लोगो के घरो को तोड़ करके अब हाथी करगीकला वाले इलाके में है। वन विभाग भी इस हाथी पर नजर बनाए हुए है। यहीं नहीं 2 और हाथियों पर भी वन विभाग की नजर है। फिलहाल हाथी इस समय ढपलीपानी इलाके में है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया एग्रीकल्चर ड्रोन एवं एग्री एंबुलेंस, अब ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube.