होम / Sonia Gandhi: सोनिया गांधी होंगी रिटायर? बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी होंगी रिटायर? बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव

• LAST UPDATED : February 25, 2023

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जो कहा, उसने सबको सोचने पे मजबूर कर दिया। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने के इशारे दिए।

  • सोनिया गांधी होंगी रिटायर?
  • मनमोहन सिंह की तारीफ
  • केंद्र पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार (25 फरवरी) को राजनीति से संन्यास लेने की तरफ इशारा किया। उन्होंने पूरे अधिवेशन में बोलते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है।

मनमोहन सिंह की तारीफ

सोनिया गांधी ने कहा, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंहके नेतृत्व में कांग्रेस ने बहुत अच्छी सरकार दी थी। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया था। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की यात्रा सफल रही। उन्होंने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं. कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यहां लोकतंत्र है।

केंद्र पर जमकर बोला हमला

सोनिया गांधी ने इस अधिवेशन के दौरान जमकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर इसने आर्थिक तबाही मचाई है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की आग भड़का रही है और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को निशाना बना रही है।”हमें भाजपा शासन से सख्ती से निपटना चाहिए। लोगों तक पहुंचना चाहिए और स्पष्टता के साथ अपना संदेश देना चाहिए।

ये भी पढ़े : Chhattisgarh News: विधायक ने स्कूल के बच्चों से लगवाए ‘कांग्रेस पार्टी के नारे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox