India News (इंडिया न्यूज़), Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana, महासमुंद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त की राशि जारी करेंगे। जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर यह शुभ काम किया जायेगा। बता दें क दुर्ग जिले के पाटन में भरोसा का सम्मेलनल आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री भुपेश बघेल राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त जारी करेंगे।
इस योजना के तहत महासमुंद जिले के तीन नगर पंचायत क्षेत्रों पिथौरा, बसना और तुमगांव अनुसूचित क्षेत्रों में 1879 भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खाते में 2 हजार रूपए के मान से पहली किस्त की राशि स्थानतरीत की जाएगी।
राज्य सरकार यह लाभ भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक रूप से संबल देने के उददेश्य से देने जा रही है। बता दें कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत वर्ष 2021-2022 में की है। योजना के माध्यम से कृषि मजदूरों की ग्रामीण आबादी को लाभ मिल रहा था। लेकिन कृषि मजदूरों की शहरी आबादी योजना के लाभ से वंचित थी। इसलिए मुख्यमंत्री ने 25 मार्च 2023 को राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर दिखे गुलाबी नोट! 2 हजार रुपए के नोट लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोग