होम / रायपुर के कर्मचारी हड़ताल पर, शाम 5 बजे निकालेंगे मशाल यात्रा

रायपुर के कर्मचारी हड़ताल पर, शाम 5 बजे निकालेंगे मशाल यात्रा

• LAST UPDATED : August 25, 2022

इंडिया न्यूज़, Raipur : (Raipur Employees on Strike ) रायपुर में आज कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन है। जिले के कर्मचारी महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता बढ़ाने की मांग कर रही है। इसलिए सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है। कर्मचारी संगठनों आज शाम को हाथो में मशाल लेकर कर्मचारी न्याय महारैली निकालने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी कमल वर्मा ने बताया कि  अपनी मांगो को मनवाने के लिए उन्होंने मई में ही मुख्य सचिव को हड़ताल का नोटिस दे दिया था। जिसके  बाद संगठन ने चार चरणों में  आंदोलन  करने की बात रखी गई। इसे पहले भी जुलाई में संगठन ने पांच दिन की हड़ताल की थी हुई थी। जिसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद अब चौथे चरण में इस आंदोलन को किया जा रहा है।

इस आंदोलन के लीडरों ने बताया कि हमारे इस संगठन में 100 से अधिक संगठन शामिल हैं। जिसमे जिला, ब्लाक, और तहसीलदार-नायब तहसीलदार, तहसील मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ न्यायिक कर्मचारी संघ का शामिल है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि हमारा संगठन कई दिनों से इस आंदोलन को कर रहा है। परन्तु प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा।

हड़ताल का असर स्कूल-न्यायालय पर 

इस आंदोलन का प्रभाव सरकार के विभिन विभागों पर देखने को मिला है। इस आंदोलन के कारण स्कूल की पढ़ाई पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस आंदोलन के कारण  जिला न्यायालयों और तहसील न्यायालयों के कामकाज में में भी असर देखने को मिला है।  जिसके  कारण आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यदि ये आंदोलन ऐसे ही चलता रहा तो और भी समस्या हो सकती है।

 महंगाई भत्ता 12% की मांग

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों की मांग है की उनको सही तरिके से भत्ता दिया जाये। प्रदेश के सभी कर्मचारी कई महीनों से केंद्र सरकार की और से  34% महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे है। उनकी मांग है की हमारा महंगाई भत्ता 12% बढ़ाया जाये। जिसमे उनको 18%  गृह भत्ता दिया जाये। कर्मचारियों द्वारा आज इस आंदोलन का चौथा दिन है। सरकार ने मांगो को मानते हुए महंगाई भत्ते में 6% इजाफे का आदेश जारी कर दिया।  जिसके कारण कर्मचारी हड़ताल से नहीं उठ रहे है।

यह भी पढ़े  : गरियाबंद के थाने में ASI ने ली फांसी, सफाईकर्मी ने देखा शव

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox