होम / Parivartan Yatra in Mahasamund: महासमुंद पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अरुण साव ने राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना

Parivartan Yatra in Mahasamund: महासमुंद पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अरुण साव ने राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना

• LAST UPDATED : September 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Parivartan Yatra in Mahasamund:  परिवर्तन यात्रा आज अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ घंटे लेट महासमुंद पहुंची। हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेन्द्र भाई और प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान अरूण साव ने आमसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसान की तरक्की के लिए मोदी सरकार काम कर रही है।

  • भूपेश बघेल बांसी का आविष्कारक बन गए
  • छत्तीसगढ़ की जनता पीढ़ी दर पीढ़ी गैंड़ी चढ़ रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष

उन्होंने आगे कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार देश में एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है, ये सब इसी बजह से हो रहा है। इस दौरान अरूण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के मुखिया गैंड़ी चढ़ रहे हैं, भंवरा चला रहे हैं, बाटी खेल रहे और बासी खा रहे हैं। वो भी कांटा वाले चम्मच से ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल बांसी का आविष्कारक बन गए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता पीढ़ी दर पीढ़ी गैंड़ी चढ़ रहे हैं, और बासी खा रहे हैं। लेकिन भूपेश बघेल को स्कूल, अस्पताल, सड़क, पुल पुलिया बनाने की चिंता किये बिना लोगों को गैंड़ी और बासी भोजन खाना सीखा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की जरूरत

केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाया है। सुरक्षा, आविष्कार, व्यवसाय के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। देश जब इतनी तरक्की कर रहा है तो छत्तीसगढ़ क्यों नहीं कर रहा। इसे समझने की जरूरत है और इसीलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की जरूरत है। वहीं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजापारा महेन्द्र भाई ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाया और उनका सपना था कि, छत्तीसगढ़ में इतनी कुदरती संपदा है।

यहां वन व खनिज संपदा की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। छत्तीसगढ़ के मेहनतकश लोग है। यहा पिछले चार- पांच साल से छत्तीसगढ़ में जो सरकार है पीएससी एक्जाम, कोयला और शराब घोटाला से छत्तीसगढ़ की प्रजा का कभी भला नहीं हो सकता। इसलिए इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ की विकास को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता की बीच कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा बागबाहरा के लिए निकल गयी ।

Also Read:

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox