होम / ऑपरेशन मानसून में जवानो को मिली सफलता 25 लाख के 5 नक्सली ढेर

ऑपरेशन मानसून में जवानो को मिली सफलता 25 लाख के 5 नक्सली ढेर

• LAST UPDATED : July 30, 2022

इंडिया न्यूज़, Chhattisgarh News : छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जवानो द्वारा चलाया गया। ऑपरेशन मानसून को सफलता मिली है। प्रदेश के कई इलाको में नक्सली मासूम लोगो को अपना शिकार बना रहे थे। जिसमे कुछ नक्सलियों के ऊपर पांच लाख से लेकर 25 लाख तक का सरकार ने ईनाम रखा हुआ था। ऑपरेशन मानसून में जवानो ने तेवाड़ा के इलाके में 10 लाख के 2 नक्सलियों को मार गिराया है।

इसके साथ ही बस्तर में छिपे नक्सलियों को ऑपरेशन मानसून के तहत जवानो ने एक महीने में ही करीब 25 लाख रुपए के 5 माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इलाके में जवानो को अधिक संख्या में तैनात किया गया है।

जवानो से मिली जानकारी

Operation Monsoon

शुक्रवार की सवेरे के समय सूचना मिलती है की इलाके में हथियारबंद माओवादियों को देख गया है। जवानो को सूचना मिलते ही जवानो की एक टुकड़ी को जाँच के लिए भेजा गया। जवानो की टोली को देख के नक्सलियों ने हमला कर दिया दोनों तरफ से गोलिया चने लगी। जिसमे जवानो ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया इस हमले में नक्सलियों में 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। जिसके शव को जवानों ने बरामद कर लिया।

SP सिद्धार्थ तिवारी ने दी जानकारी

SP सिद्धार्थ तिवारी ने जवानो की इस बड़ी सफलता पर बधाई दी। ऑपरेशन मानसून को सफलता मिली है। ऑपरेशन के बाद सभी जवान को जिला मुख्यालय लेके आया गया। नक्सली से भारी संख्या में हथियार, बम, डेटोनेटर समेत दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, पहले भी जवानो ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के एक नक्सली को ढेर किया था। जिसके ऊपर सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस ऑपरेशन में जवानो ने 10 लाख रुपए के दो नक्सलियों को ढेर किया है।

कमजोर हुई कटेकल्याण एरिया कमेटी

ऑपरेशन मानसून के चलने के बाद नक्सलियों के कटेकल्याण इलाके में सभी ईनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिसके बाद अब नक्सलियों की संख्या काम हुए है। पहले पूरा इलाका नक्सलियों को कब्जे में था। बड़ी संख्या में हथियार की सप्लाई और बंब बरामत हुए है। जवानो को नक्सलियों के ठिकानो की सूचना मिलते है ।

ऑपरेशन मानसून को चलाया गया और इसमें नक्सलियों के चार से पांच नक्सलियों को मार दिया गया। जिसके बाद इलाके में जवानो की और टुकड़ियों को बढ़ाया गया। इसके बाद यह कमेटी कमजोर होती जा रही है।

यह भी पढ़ें : रायपुर में 48 घंटे के लिए नहीं आएगा पानी, दो फिल्टर प्लांट जोड़ने के कारण पानी की सप्लाई में रुकावट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox