होम / Nandkumar Sai joins Congress: नंदकुमार साय के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने पर सामने आई भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया! जानिए किसने क्या कहा?

Nandkumar Sai joins Congress: नंदकुमार साय के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने पर सामने आई भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया! जानिए किसने क्या कहा?

• LAST UPDATED : May 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Nandkumar Sai joins Congress,रायपुर:छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में अभी 6 महीने का वक्त बाकी है लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां अपने उफान पर नजर आ रही है। भाजपा के दिग्गजों और आदिवासी नेता नंदकुमार साय के पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक उठापटक बढ़ती जा रही है।

नंदकुमार साय के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान 

प्रदेश अध्यक्ष ने बयान देते हुए कहा है कि भाजपा पार्टी ने आदिवासी नेता नंदकुमार साय को हमेशा सम्मान और प्रतिष्ठा प्रदान किया पार्टी में उनके सम्मान की लंबी फेहरिस्त है। साय भाजपा के सांसद रहे हैं, तीन बार विधायक रहे प्रदेश अध्यक्ष रहे भाजपा ने उन्हें अनुसूचित जनजाति के आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया। जीवन भर जिस पार्टी के खिलाफ में लड़ते रहे जिस पार्टी ने उनका अपमान किया आखिर क्यों उस पार्टी में नंद कुमार साय चले गए यह सोचे जाने वाला विषय है।

नंदकुमार साय पर जशपुर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा से रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने कहा कि नंदकुमार साय भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे और उनको देखकर हम लोगों ने राजनीति सीखी है। हम उन्हें गुरु मानते हैं। वे भाजपा के एक बड़े नेता के रूप में थे और भाजपा ने उन्हें कई बड़े पदों से नवाजा था। वे क्यों भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में गए इस बात को तो वहीं जानते होंगे। पर भाजपा एक संगठित पार्टी है और हम संगठन के एक छोटे कार्यकर्ता है। संगठन के द्वारा जो आदेश होता है। हम उस पर पार्टी के लिए कार्य करते है।

वहीं पूर्व कुनकुरी विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक भरत साय ने भी नंदकुमार साय के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने पर कहा कि वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और बीजेपी ने उन्हें कई बड़े पदों पर अशीन रखा पर उनका कांग्रेस में जाना समझ से परे है वे क्यों कांग्रेस में गए?  यह तो वही जानते होंगे। पर उन्हें कांग्रेस में नही जाना था। उन्होंने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस में जाने से भाजपा को आगामी चुनाव में कोई नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Nand kumar Sai Joined congress: नंदकुमार साय कांग्रेस में हुुए शामिल, जानिए छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश तक की राजनीति पर क्या होगा असर ?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox