होम / छत्तीसगढ़ में अबकी बार जमकर बरसे मेघा, 17 साल में सबसे अधिक बारिश दर्ज  

छत्तीसगढ़ में अबकी बार जमकर बरसे मेघा, 17 साल में सबसे अधिक बारिश दर्ज  

• LAST UPDATED : October 1, 2022

इंडिया न्यूज़, Weather Update : Megha Rained Heavily in Chhattisgarh This Time

प्रदेश में अबकी बार मानसून में भरपूर बारिश हुई है। इस 4 महीने में मानसूनी बारिश ने पिछले कई सालो का रिकार्ड दर्ज किया है। प्रदेश में मानसून की शुरुआत 16 जून को हुई। राज्य में 30 सितंबर तक 1274.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अबकी बार सामान्य से   करीब 12 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मानसून में हुई बारिश पिछले कई सालो से कई अधिक अच्छी बारिश हुई है।

17 साल का रिकॉर्ड 4 महीने में दर्ज

मौसम विभाग का कहना है कि 17 साल में सिर्फ चार बार मानसून के दौरान बारिश का आंकड़ा 1200 मिमी दर्ज किया गया है। आकड़ो के अनुसार, 2012 में 1230.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 2013 में 1229 मिमी और 2011 में 1212.2 मिमी बारिश हुई थी। परन्तु अबके मानसून में 2022 में इन तीनों साल से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मानसून में सामान्य से अधिक बारिश

छत्तीसगढ़ में ये बारिश 17 दिन पहले ही यानी 13 सितंबर तक हो चुकी थी। प्रदेश में जिस तरह बारिश का दौर शुरू हुआ था। मौसम विभाग ने अनुमान लगा लिया था कि अबकी बार प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी। 1 जून से 29 सितंबर तक 233.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी। प्रदेश में 30 सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

प्रदेश में मानसून की दस्तक

प्रदेश में अबकी बार मानसून ने बहुत जल्दी दस्तक दी थी, जिसके कारण प्रदेश में अच्छी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण प्रदेश की नदियां अपने उफान पर थी। कई इलाको में तो अलर्ट जारी किया गया था। बाद जैसे हालत बन गए थे। मानसून प्रदेश से अबकी बार अक्टूबर में विदाई  लेगा। आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। राज्य के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात है। प्रदेश के कई इलाको में हल्की बारिश की संभावना है।

रायपुर से 10, छत्तीसगढ़ से 15 तक विदाई

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून का दौर 30 सितंबर को शान हो गया, परन्तु मानसून की विदाई तक प्रदेश में हल्की बारिश होती रहती है।  छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर को और रायपुर से 10 अक्टूबर को विदा होता है। अधिकांश उत्तर-पश्चिमी राज्यों और जम्मू, चंडीगढ़, करनाल, बागपत, दिल्ली, अलवर, जोधपुर और नलिया से मानसून लौट चुका है।

Megha Rained Heavily in Chhattisgarh This Time

बारिश के रिकॉर्ड

  • आधिक्य : इस बार 1274.5 मिमी वर्षा जबकि मानसून औसत 1142.1 मिमी
  • फसल : इस बार 49 लाख हेक्टेयर खरीफ फसल के लिए ज्यादा बारिश वरदान
  • बांध : राज्यभर के 44 छोटे-बड़े बांधों में जलस्तर बढ़ने से पानी की उपलब्धता
  • प्रभाव : ज्यादा बारिश से भूजल स्तर में वृद्धि से गर्मी में नहीं सूखेंगे बोर, नलकू

वर्ष तारीख बारिश मिमी

  • 2022 16 जून 1274.5
  • 2021 11 जून 1107.7
  • 2020 12 जून 1101.0
  • 2019 22 जून 1095.0
  • 2018 26 जून 1005.0
  • 2017 21 जून 842.9
  • 2016 17 जून 1112.1
  • 2015 14 जून 959.6
  • 2014 19 जून 1129.9
  • 2013 09 जून 1229.0
  • 2012 18 जून 1230.7
  • 2011 17 जून 1212.2
  • 2010 17 जून 1060.6
  • 2009 27 जून 890.0
  • 2008 12 जून 892.8
  • 2007 24 जून 1014.5
  • 2006 24 जून 960.9

यह भी पढ़े  : जल संसाधन विभाग के 50 सब इंजीनियर्स अफसरों का ट्रांसफर, लिस्ट जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox