होम / Manifesto: घोषणा पत्र को लेकर सियासत तेज, बीजेपी ने शुरु किया सुक्षाव अभियान

Manifesto: घोषणा पत्र को लेकर सियासत तेज, बीजेपी ने शुरु किया सुक्षाव अभियान

• LAST UPDATED : August 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Manifesto/Anant Sharma:  प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं भाजपा अपने घोषणा पत्र के लिए प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव संग्रहित करने के अभियान का आज शुभारंभ किया है। सुझाव संग्रह के लिए भाजपा का अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। प्रदेश इसपर सियासत शुरू हो गई है।

  • प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव संग्रहित करने के अभियान
  • पूजा-पाठ के बाद सुझाव पेटियों का वितरण

सुझाव पेटियों का वितरण

आज कार्यक्रम के लिए बीजेपी के सभी जिलों के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी एकात्म परिसर पहुंचे थे। पूजा-पाठ के बाद सुझाव पेटियों का वितरण किया गया। घोषणा पत्र समिति के संयोजक और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचकर उनके मन की बात जानेंगे। लोगों से मिले सुझाव को पार्टी अपने घोषणा पत्र (Manifesto) में शामिल करेगी। पौने 5 साल तक लोगों ने हड़ताल के मंच में समय बिताया हैं। न्यायालय से मंत्रालय तक कर्मचारी-मितानिन हड़ताल में रहे। उन्हें भाजपा मुक्ति दिलवाएगी।

घोषणापत्र समिति के 32 लोगों की टीम

वहीं भाजपा घोषणा पत्र समिति अभियान को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घोषणापत्र समिति के 32 लोगों की टीम विभिन्न जिलों व गांवों में जाकर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लिए क्या अलग करना है, इन विषयों पर लोगों से चर्चा करेगी। इसके उपरांत इन विषयों को, मुद्दों को अपने घोषणा पत्र (Manifesto) में शामिल करेंगे।

माफीनामा पत्र बनाए बीजेपी 

वहीं बीजेपी के घोषणापत्र बनाने के लिए अभियान की शुरुआत किए जाने पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा बीजेपी घोषणा पत्र (Manifesto) बनाने के बजाय जनता के बीच जाकर माफीनामा पत्र बनाए तो उनके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। तीन बार उन्होंने घोषणा पत्र बनाया। तीनों बार छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके घोषणा पत्र पर भरोसा किया। दुर्भाग्य है कि तीनों बार उन्होंने जनता को धोखा दिया। अब ये घोषणा पत्र बनाएंगे तो जनता कैसे भरोसा करेगी।

घोषणा पत्र को लेकर सियासत

प्रदेश में घोषणा पत्र को लेकर सियासत देखी जा रही है। और ऐसा हो भी क्यों नहीं 2018 में कांग्रेस ने जनता को 36 वादे किए थे और इसी 36 वादों की बदौलत कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी तो ऐसे में 2023 को लेकर भाजपा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आने वाले दिनों में चुनाव है चुनाव को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट चुकी है।

Also Read:

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox