होम / Janjgir Champa: धान खरीदी केंद्र में फर्जी पंजीयन के मामले में धोखाधड़ी करने वाले पती-पत्नी गिरफ्तार

Janjgir Champa: धान खरीदी केंद्र में फर्जी पंजीयन के मामले में धोखाधड़ी करने वाले पती-पत्नी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : March 25, 2023

बलौदा थाना के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि कोरबी धान खरीदी केंद्र में फर्जी पंजीयन कर शासकीय राशि में से 4 लाख 5 हजार रूपए का गबन किया गया था। इस मामले के 2 अपराधी पिछले 3 महिनों से फरार चल रहे थें। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला दिसंबर 2022 का है। जिसमें कोरबि धान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीके से किसानो का पंजीयन कराया गया था। इस घटना में शासकीय राशि से लाखो रुपए की हेरा फेरी की गई थी। जिसकी जांच के लिए जिला दंडाधिकारी से शिकायत भी की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित किया गया था।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी गोपाल साथपती ने बताया की किसानों का फर्जी पंजीयन कर धान खरीदी में शासकीय राशि 4 लाख 5 हजार रू का गबन किया गया था। जिसमें पहले आरोपी मनोज अग्रवाल और सीमा अग्रवाल जो कि पति-पत्नी हैं उन दोनो का नाम जोड़ा गया। फिर सीमा अग्रवाल और पूजा अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद माननीय छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में प्रकरण के आरोपी सीमा अग्रवाल और पूजा अग्रवाल को अग्रिम जमानत मिली है।

इस मामले के दो आरोपी मनोज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल पिछले 3 माहिने से फरार चल रहे थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली की दोनो आरोपी अपने घर आए है। दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एफआईआर दर्ज

धान खरीदी केंद्र में किसानों का फर्जी पंजीयन कर फर्जीवाड़ा कर के 4 लाख 5 हजार रुपए के गमन करने एवं धोखाधड़ी करने का मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,409,468,471,120बी,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़े-  नदी, ढोढ़ी कुआं का पानी पीने को मजबूर संरक्षित जनजातियां

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox