होम / Health workers strike: हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों से उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह ने की अपील, कहा-कुछ मांगे सरकार चाहते हुए भी तुरंत पूरी नहीं कर सकती

Health workers strike: हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों से उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह ने की अपील, कहा-कुछ मांगे सरकार चाहते हुए भी तुरंत पूरी नहीं कर सकती

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Health workers strike: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में नजंर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने कवर्धा जिला के विकास खंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत रणवीरपुर में भरोसे के किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्र के जनसमुदाय को संबोधित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को विस्तृत जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने कवर्धा जिला के विश्राम भवन में विभिन्न कर्मचारी संघों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके समस्याओं की जानकारी ली है।

  • विश्राम भवन में विभिन्न कर्मचारी संघों से मुलाकात 
  • भरोसे के किसान सम्मेलन में हुए शामिल 

काम पर जल्द लौटने का निवेदन 

वहीं छत्तीसगढ़ में हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कर्मचारियों (Health workers strike) से अपील की कि वह काम पर लौट जाएं। सरकार ने उनकी बातें सुन ली है। कुछ एक मांगे ऐसी होती हैं जिन्हें सरकार चाहते हुए भी तुरंत पूरी नहीं कर सकती। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से निवेदन किया कि वह काम पर जल्द से जल्द लौट जाए।

घोषणा पत्र बनाने की जवाबदारी

पूर्व जैसे घोषणा पत्र बनाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि इस बार समय कम है हमारे पास पिछली बार की तरह तो नहीं लेकिन इस बार भी लोगों की राय लेकर जनता का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार जन घोषणा पत्र बनाने की जवाबदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दी जा सकती है। उनके नेतृत्व में जन घोषणापत्र बनाया जाएगा।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox