होम / Durg: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रशासन की कार्रवाई, 48 दुकानों में मारा छापा

Durg: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रशासन की कार्रवाई, 48 दुकानों में मारा छापा

• LAST UPDATED : February 10, 2023

भिलाई: भिलाई निगम शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार बाजार क्षेत्रों एवं दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर जब्ती के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 48 दुकानों में कार्रवाई करते हुए 19550 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए किया गया है टीम का गठन

लगातार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज ना करें। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निगम आयुक्त ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने वालो से वसूला जा रहा है जुर्माना

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही अभियान लगातार जारी है। प्रत्येक जोन में अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करते हुए पाया जा रहा है, वहां इसे जब्ती करते हुए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले का करें उपयोग 

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने भी प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें।

48 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए वसूल किया गया 19550 रुपए जुर्माना 

प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर भिलाई निगम क्षेत्र में कड़ाई करना प्रारंभ कर दिया गया है। भिलाई निगम ने 48 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 19550 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई की बात करें तो जोन क्रमांक एक में 14 दुकानों पर 9200 रुपए जुर्माना, जोन क्रमांक 2 में 10 दुकानों से 6700 रुपए जुर्माना, जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में 4 लोगों से 500 रुपए जुर्माना तथा शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 क्षेत्र से 10 लोगों से 2150 रुपए एवं बीएसपी क्षेत्र में 10 लोगों से 1000 रुपए जुर्माना वसूला गया

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox