होम / Congress: कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया पक्षपात का आरोप, राज्यों को दी जाने वाली राशि पर उठाए सवाल

Congress: कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया पक्षपात का आरोप, राज्यों को दी जाने वाली राशि पर उठाए सवाल

• LAST UPDATED : August 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)/Anant Sharma, Congress: छत्तीसगढ़ में यह साल चुनावी साल है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों में वार-पलटवार का दौर जारी है। केंद्र की राशि को लेकर छत्तीसगढ़ में हर बार बयान बाजियां देखने को मिलती हैं। चुनाव के नजदीक आते ही ये खेल शुरु हो जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ने आज प्रेस वार्ता कर 5 सालों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को मिली राशि की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि केंद्र राज्यों से अधिक पैसा वसूल करती है और राज्यों को राशि कम भी जाती है। इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो चुकी है।

  • छत्तीसगढ़ से 4.61 लाख करोड़ की राशि वसूली
  • वहीं राज्य को 1.37 करोड रुपए की राशि दी है

5 सालों में छत्तीसगढ़ हुई कितने की वसूली

नरेश प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर आज मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 5 सालों में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 4.61 लाख करोड़ की राशि वसूली है। वहीं राज्य को 1.37 करोड रुपए की राशि दी है। राज्य हर बार केंद्र को राशि अधिक देता है और राज्यों को केंद्र कम राशियां देती है। आज भी राज्य को केंद्र से 55,000 करोड़ रुपए लेने हैं। बीजेपी अहसान जताती है कि केंद्र के रहमों करम पर चलता है। केंद्र सरकार राज्य पर निर्भर रहता है।

केंद्र ने बढ़ाया राज्यों का 10 प्रतिशत हिस्सा

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से राज्यों को 42% का हिस्सा दिया जाता है। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में रहती थी तब राज्यों को 32% का हिस्सा दिया जाता था। आज केंद्र ने राज्यों का हिस्सा 10% बढ़ा दिया है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने के बाद प्रधानमंत्री ने दो लाख करोड़ रुपया भेजा है। जबकि मनमोहन सिंह के सरकार के समय छत्तीसगढ़ को मात्र 85 हजार करोड़ रुपया दिया गया था। राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मोदी जी ने अधिक धनराशि भेजी है।

Also Read: राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox