होम / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक दौरा किया रद्द, नक्सल हमले के बाद लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक दौरा किया रद्द, नक्सल हमले के बाद लिया गया फैसला

• LAST UPDATED : April 26, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रचारक बनाया गया था। जिसके लिए मुख्यमंत्री आज शाम में कर्नाटक निकलने वाले थें। आज सुबह हुए दंतेवाड़ा में नक्सल हमला के कारण मुख्यमंत्री ने अपना कर्नाटक दौरा को रद्द कर दिया है। नक्सल हमले के बाद मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री इस घटना में शहीद हुए वीर जवान को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।

मुख्यमंत्री पर लगा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये(भूपेश बघेल) बार-बार बोलते हैं कि (नक्सलवाद) समाप्ति की ओर है लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं। अच्छा होगा कि शक्ति और लगाएं। साथ साथ ही साथ उन्होने कहा कि इंटर स्टेट जॉइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने लिया जायजा

दंतेवाड़ा में हुआ नक्सल घटना के कारण पूरे देश में दुख का माहौल बना है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना बहुत हृदय विदारक है। DRG के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों पर लगातार दबाव हम डाल रहे हैं जिससे बौखला कर ये कायरतापूर्ण हरकत की है। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात हुई है। गृह मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक का बयान

इस मामले को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ने कहा 60% मूवमेंट कम हुआ है

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी जिसके बाद DRG के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी IED की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60% मूवमेंट कम हुआ है।

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox