होम / Chhattisgarh Weather: प्रदेश में जुल्म ढाह रही गर्मी, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ा

Chhattisgarh Weather: प्रदेश में जुल्म ढाह रही गर्मी, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान बढ़ा

• LAST UPDATED : May 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chhattisgarh Weather, भोपाल: पूरे देश में इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है। इससे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर भी अछूती नहीं है। लोगों को सुबह सूर्योदय होते ही सूर्य की तपिश सताने लगती है। चमड़ी जला देने वाली धूप से लोग परेशान हैं और खुद को तरल रखने के लिए पानी और जूस का सहारा ले रहे हैं।

तापमान में वृद्धि

राज्य में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा की अगर गर्मी का यही हाल रहा तो फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।

मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाएं आ रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तरी भाग में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है जबकि दक्षिण भाग में अधिकतम तापमान में जायदा बढ़ने का अनुमान नहीं है।

बाजारों में भी सन्नाटा

भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जितना हो सकते अपने घरों में ही रहते हैं। लोगों का दोपहर के वक्त घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

इसका सीधा असर व्यापारियों पर पड़ रहा है। बाजार में एक तरह से दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा होता है वहीं बाजारों में चहल पहल भी घट रही है। हफ्ते भर से यही स्थिति बनी हुई है।

कल कैसा था तापमान

बिलासपुर का अधिकतम तापमान कल 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

आज कैसा है तापमान

बिलासपुर में आज न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पारा बढ़ने से रात में भी गर्मी बढ़ गई है।बिलासपुर में प्रचंड गर्मी, लू जैसी स्थिति,धूप से लोग परेशान

ये भी पढ़ें: MI vs SRH: मुंबई इंडियंस को जितने के लिए बनाना होगा 201 रन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox