इंडिया न्यूज़, Chhattisagrh : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुसाइड से पहले बहन से की थी बाते और कहा अब में जीना नहीं चाहता। मृतक के पास से एक सुसाइड पत्र भी मिला है। इस पत्र में मृतक की पत्नी,साला और साली का नाम लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रीबल सलूजा मूल रूप से मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गोरखपुर का रहने वाला था। जिसकी शादी रानी सलूजा के साथ हुआ थी। महिला गौरेला के अंधियारखो की रहने वाली है। महिला के पास बताया गया है कि रीबल कुछ काम नहीं करता था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहने लगा। जिसके बाद महिला उसे छोड़कर अपने घर चली गई। दोनों बच्चे भी महिला के साथ रहते थे।
मृतक युवक ने परेशान होकर अपनी बहन को फ़ोन मिलाया था। और उसे बताया कि जब से रानी छोड़ कर गई है। मेरा मन नहीं लगा था। उसके बिना में जी नहीं सकता। परन्तु उसने मुझे परेशन भी बहुत किया है।में रानी और पने बच्चों के बिना नहीं रह सकता उन्हें में लेने भी गया पर मेरे साथ आने को तैयार ही नहीं थे।
रीबल ने अपनी बहन से फ़ोन पर कहा बहन रानी बहुत सारा लोन लिया है। पैसे मांगने के लिए लोग घर पर आते रहते है। रीबल ने रानी से फ़ोन पर बात भी करि है और उसे कहा कि में मर जाउगा। रानी ने सुन कर उसे कहा मर जाओ मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। रानी के घर वाले भी उसे कमाने के लिए कहते थे और फिर रानी को वापिस ले जाने देंगे। ये सब बाते रीबल के मोबाइल में रिकॉर्ड हुई है।
रीबल कि पत्नी रानी पास के किसी कपड़े कि दुकान में काम कारण के लिए जाती थी। महिला काम से घर वापिस लौटो तो उसने अपने पति को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इस घटना की सुचना नारी ने पुलिस थाने में की मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड पत्र मिला है। जिसमे मृतक की पत्नी और उसके साले और साली का नाम लिखा था।
रीबल की बहन ने बताया कि कई दिनों से मेरा भाई परेशान चल रहा था। उसका रूबी के पास फ़ोन आया और उसने मरने कि बात कही। रूबी ने अपनी भाभी और उसके घर वालो पर गंभीर आरोप लगाए है। उसने बताया कि कुछ समय पहले रीबल और उसकी पत्नी बेमेतरा में मे्रे यहां काम करने आए थे।जिस दौरान रीबल ने अपनी पत्नी रानी को किसी दूसरे मर्द के साथ रंगे हाथो पकड़ा था। जिसे छोड़कर गोरखपुर चला गया। रूबी ने आरोप लगाया है कि ,मेरे भाई कि हत्या करके उसे फांसी के फंदे पर लटकाया है।
यह भी पढ़े : बिलासपुर में सड़को पर उतरे BJP नेता, युवाओ को नौकरी देने की मांग