होम / छत्तीसगढ़ के कई इलाको में बारिश की संभावना, 5 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई  

छत्तीसगढ़ के कई इलाको में बारिश की संभावना, 5 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई  

• LAST UPDATED : September 21, 2022

इंडिया न्यूज़, Weather Update: Chances of Rain in Many Areas of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इस साल के मानसून में समान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अबकी बार बाढ़ जैसे हलात बने हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। बरसात के कारण कई इलाको में अलर्ट जारी की गए। प्रशासन ने इसके लिए समय पर विशेष प्रावधान किये गए। परन्तु अब मानसून की विदाई का समय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है। जिसके बाद ये बस्तर जिले से होता हुआ प्रदेश से विदाई ले लेगा।

बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के प्रदेश के कई इलाको  में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के   मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से 20 सितंबर को ही शुरू हो गई है। अभी यह दक्षिण-खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर, और नलिया है। जिसके साथ ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि  मौसम कि समस्या होने के कारण ये वापसी की रफ्तार धीमी है। जिसके कारण लौटता हुआ मानसून पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचेगा। इसके कुछ दिनों बाद मानसून विदा लेगा।

पिछले साल जल्दी ली विदाई

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2021 में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन काफी देर में हुआ था। परन्तु बहुत तेजी से पीछे हटा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान से मानसून की का आगमन 6-7 अक्टूबर को हुआ था। जिसके कुछ दिनों में ही पीछे हटता हुआ मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया। 12-13 अक्टूबर को वह बस्तर के दक्षिणी बिंदु काे पार कर गया था।

अभी बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय ओडिशा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज बरसात

मौसम विभाग के इस मौसमी तंत्र के अनुसार प्रदेश में 21 सितंबर को कुछ इलाको  में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी के साथ तेज हवा और बिजली चमक सकती है।  इसी के साथ कई इलाको में भारी वर्षा की संभावना जाती जा रही है।

यह भी पढ़े  :  बस्तर में 5 दिनों के दौरे पर होंगे अरुण साव और नारायण, 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष बैठक

यह भी पढ़े  : रायपुर एयरपोर्ट में लड़कियों ने बेल्ट से पीटा टैक्सी ड्राइवर, वेतन को लेकर हुआ हंगामा

यह भी पढ़े  :  दुर्ग जिले में 146 टीचर्स का ट्रांसफर, हुई लिस्ट जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox