India News (इंडिया न्यूज़),CGPSC 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के परीक्षा के नोटिफिकेशन की घोषणा कर दी है। जिसके चलते राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए टाइम टेबल जारी कीया है।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 18 जून आयोजित होगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अम्बिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिसकी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर www.psc.cg.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं।