होम / CG New Governor: देर रात बदले गए 9 राज्यों के गवर्नर, जाने कौन है छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

CG New Governor: देर रात बदले गए 9 राज्यों के गवर्नर, जाने कौन है छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

• LAST UPDATED : July 28, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), CG New Governor: शनिवार देर रात कुल नौ राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्ति कर दी गई। नए राज्यपालों की नियुक्ति पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से यह जानकारी दी गई। 9 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है और यहां के नए गवर्नर के रूप में रामेन कुमार डेका को नियुक्त किया है। इससे पहले विश्व भूषण हरिचंदन यहां के गवर्नर थे।

कौन है रामेन कुमार डेका?

छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर के रूप में रामेन कुमार डेका को नियुक्त किया है। रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे जबकि यहां के पहले राज्यपाल डी एन सहाय थे। रामेन कुमार डेका का जन्म असम में 1 मार्च 1954 को हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 70 वर्ष है। राज्यपाल डेका दो बार असम से सांसद के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1980 के करीब किया था और 2009 में मंगलदोई सीट से ये पहली बार सांसद बने थे। डेका 2014 में भी सांसद निर्वाचित हो चुके हैं।

Also read:-CM Vishnu Deo Sai: विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और एआई पर जोर देगा छत्तीसगढ़

जल्द ले सकते है शपथ!

छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र समेत कुल नौ राज्यों में राज्यपाल बदल दिए गए जिसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का हरिभाऊ किसनराव बागडे को राजस्थान का सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का और गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल बनाया गया है। जानकारों के मुताबिक 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन कुमार डेका शपथ ले सकते हैं।

Also read:-CG News: सरकारी स्कूल की भर-भराकर गिरी छत, बाल-बाल बचे छात्र

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox