होम / CG Election News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की रणनीति तैयार, 30 सितंबर का होगा PM मोदी का दौरा

CG Election News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की रणनीति तैयार, 30 सितंबर का होगा PM मोदी का दौरा

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CG Election News: छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसदों को मौका दे सकती है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बिलासपुर के दौरे में इसका संकेत दिया था। ओम माथुर ने कहा प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली के मुख्यालय से होगी।

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी हो सकती है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा 30 सितंबर को होगा। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में 30 नाम शामिल होंगे। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सदस्य और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय  शामिल है। नौ अन्य लोकसभा सदस्यों के नाम भी शामिल हो सकते है।

39 उम्मीदवारों के नाम जारी

बता दें कि 25 सितंबर को मध्य प्रदेश में भाजपा की दूसरी सूची जारी हो गई है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा ने सात अन्य सांसदों को टिकट दिया है। मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया गया है।

भाजपा की अन्य प्रदेशों में यही रणनीति

खबरों के अनुसार भाजपा ने मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी यही तरीका अपनाया था। उत्तर प्रदेश के चुनाव में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को सपा के अखिलेश यादव के खिलाफ कटहल विधानसभा से चुनाव लड़े था। लेकिन बघेल को चुनाव में निराशा हाथ लगी।

इसी कड़ी में त्रिपुरा से केंद्रीय मंत्री प्रतिभा भौमिक विधानसभा चुनावी मैदान में उतरी और जीत का परचंम भी लहराया।पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद लाकेट चटर्जी, निशिथ प्रमाणिक, राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ सरकार को चुनाव में उतारा था। इनमें निशिथ प्रमाणिक और जगन्नाथ सरकार ने जीत हासिल किये थे।

Also Read:

Tips For Weight Lose: मोटापे से है परेशान? तो इन सुझावों को अपनाकर कर सकते है वजन कम

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox