होम / CG Crime: हैवानियत का मंजर! सनकी पति ने अपनी पत्नी को कार से फेंका, फिर…

CG Crime: हैवानियत का मंजर! सनकी पति ने अपनी पत्नी को कार से फेंका, फिर…

• LAST UPDATED : July 30, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज), CG Crime: भिलाई में एक हृदयविदारक घटना में, एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया और फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी का पैर बुरी तरह कुचल गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश की।

यह है पूरा मामला

24 साल की प्रियंका सिंह की शादी 2023 में सेक्टर-4 निवासी रजत प्रताप सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रियंका पिछले चार महीने से अपने मायके में रह रही थी।

ये भी पढ़ें: Stray Cattle: ‘रोका-छेका योजना’ का बुरा हाल, शहर में सड़कों और बाजारों में घूम रहे मवेशी

सोमवार को प्रियंका अपनी दादी उर्मिला देवी का इलाज करवाने सेक्टर 9 स्थित अस्पताल गई थी। अस्पताल से वापस लौटते समय रजत वहां पहुंचा और प्रियंका को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। रजत ने प्रियंका की दादी को भी जबरन कार में बैठा लिया, लेकिन प्रियंका ने इसका विरोध किया।

प्रियंका का पैर कुचल दिया

रजत ने प्रियंका के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने प्रियंका को चलती कार से फेंक दिया और फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की, जिससे प्रियंका का पैर बुरी तरह से कुचल गया। रजत अपनी दादी को लेकर घर चला गया, जबकि प्रियंका दर्द से कराहती रही। जब प्रियंका के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई, तो वे तुरंत रजत के घर पहुंचे और दादी को वापस ले आए।

पुलिस ने बताया

भिलाई नगर थाने के टीआई राजकुमार लहरो ने स्वीकार किया कि कार से कुचलने की कोशिश का मामला उनके पास आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और घटना की पूरी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Vishnudev Sai: सीएम साय का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट होगा तैयार

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox