India News (इंडिया न्यूज़), BJP Parivartan Yatra, रायपुर: छत्तीसगढ के दंतेवाड़ा से BJP की परिवर्तन यात्रा शुरू होने वाली है। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे। इस परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह आज छत्तीसगढ़ आएंगे। आज सुबह 11.20 बजे दिल्ली से छत्तीसगढ के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के इलाकों में करीब 2 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। इनमें DRG, CRPF, KOBRA, STF के जवान तैनात हैं। हजारों की भीड़ में ग्रामीण वेशभूषा में सरेंडर्ड नक्सली और इंटेलिजेंस की टीम को भी तैनात किया गया है जो आने-जाने वाले लोगों की पहचान करेगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा का पहला चरण आज दंतेवाड़ा से शुरू हो रहा है। समापन बिलासपुर में होगा। पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।
Also Read: