होम / Amit shah in Durg: दुर्ग के दौरे पर आएंगे अमित शाह, आगमन को लेकर की जा रही खास तैयारी

Amit shah in Durg: दुर्ग के दौरे पर आएंगे अमित शाह, आगमन को लेकर की जा रही खास तैयारी

• LAST UPDATED : June 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Amit shah in Durg: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु हो चुकी है। आए दिन बड़े नेताओं का प्रदेश दौरा चल रहा है। इसी क्रम में 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को अमित शाह दुर्ग के पं. रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे। इस आयोजन स्थल पर लगभग 50 हजार लोगों की आने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गृह मंत्री उनलोगों को संबोधित करेंगे जिन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

  • कार्यकताओं की बैठक किया गया 
  • पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले से मुलाकात करेंगे

50 हजार लोग के शामिल होने की संभावना

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर शोर से की जा रही है। लगातार बीजेपी के बड़े नेता आयोजन स्थल का जायजा लेने में लगे हैं। स्टेडियम में एक बड़ा डोम शेड बनाए जा रहा है। जिसमें करीब 50 हजार लोग एक साथ बैठकर अमित शाह के संबोधन को सुन सकते हैं। साथ ही साथ जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा,यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। गृह मंत्री के आगमन से पहले दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल और बूथ लेवल के कार्यकताओं का बैठक किया गया है। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने और निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की बात कही गई है।

जनसभा को करेंगे संबोधित 

मिली जानकारी के मुताबिक इस दिन गृहमंत्री मंच से सबसे पहले जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि 22 जून को गृहमंत्री दोपहर 1:35 बजे जयंती स्टेडियम हैलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। जिसके बाद सड़क के रास्ते से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचेगें। जिसके बाद वो दोपहर 2:10 बजे कार्यक्रम स्थल पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा का पूरा प्रबंध

केंद्रीय गृहमंत्री के सुरक्षा की पूरी तैयारी की गई है। उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी आई जी आनंद छाबड़ा पर दी गई है। साथ ही साथ रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग में जुटें हैं। आज गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने एक मॉकड्रिल भी की गई। जिसके माध्यम से हैलीपेड से आयोजन स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा गया है। आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 550 की संख्या में फोर्स लगाया गया है।

Also Read: आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा , जानिए क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox