होम / राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

• LAST UPDATED : March 24, 2023

मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने आज महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित नेहरू चौक पर एक दिवसीय मौन धरना पर बैठे हैं।

वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीर पर डरो मत, सच का प्रहरी, न में गिरा न मेरे होंसलों के मीनार गिरें मगर मुझे गिराने में कई लोग बार -बार गिरे जैसे स्लोगन अपने हाथों में लिए विरोध जता रहे हैं।

नेता राहुल गांधी को बनाया जा रहा है निशाना 

कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप केन्द्र सरकार को आईना दिखाने के लिए धरना स्थल पर आईना रखे थे। वहीं कांग्रेसियों का आरोप है कि केन्द्र सरकार तरह तरह के हथकंडे अपना कर उनके नेता राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं केन्द्रीय एजेंसियों के जरिए राहुल गांधी को परेशान करने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

 सरकार राहुल गांधी डराने की कर रही हैं कोशिश

कांग्रेसियों का आरोप है कि केन्द्र की मोदी सरकार कभी ईडी तो कभी सीबीआई का सहारा लेकर उनके नेता राहुल गांधी को लगातार डराने की कोशिश कर रही हैं। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करते रहेंगे। आगे सड़क की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox