होम / Aam Aadmi Party candidates list: 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की नाम की घोषणा, जानें किसे मिला मौका

Aam Aadmi Party candidates list: 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की नाम की घोषणा, जानें किसे मिला मौका

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Aam Aadmi Party candidates list:  छत्तीसगढ़ की राजनीति ने रफ्तार पकड़ ली है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में दंतेवाड़ा सीट, नारायणपुर सीट, अकलतरा सीट, भानुप्रतापपुर सीट, कोरबा सीट, राजिम सीट, पत्थलगांव सीट, कवर्धा सीट, भटगांव सीट और कुनकुरी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

  • नौ सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा
  • पहली बार इन चेहरो के दम पर चुनाव में उतरा आप

किसे मिला मौका

जिसमें दंतेवाड़ा सीट पर बालू राम भवानी, नारायणपुर सीट पर नरेन्द्र कुमार नाग, अकलतरा सीट पर आनंद प्रकाश मिरी, भानुप्रतापपुर सीट पर कोमल हुपेंडी, कोरबा सीट पर विशाल केलकर, राजिम सीट पर तेजराम विद्रोही, पत्थलगांव सीट पर राजा राम लकड़ा, कवर्धा सीट पर खड़गराज सिंह, भटगांव सीट पर सुरेन्द्र गुप्ता और कुनकुरी सीट पर लेओस मिंज को मौका मिला है। इस बार आम आदमी पार्टी पहली बार इन उम्मीदवारों के भरोसे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है।

किस पर किसका कब्जा

अगर हम इन सीटों पर मौजूदा विधायकों की बात करें तो दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस विधायक देवती कर्मा मौजूद हैं। नारायपुर सीट पर कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप मौजूद हैं। अकलतारा सीट पर बीजेपी विधायकसौरभ सिंह मौजूद हैं। भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस विधायक सावित्री मनोज मण्डा मौजूद हैं। कोरबा सीट पर कांग्रेस विधायक जयसिंह अग्रवाल (जयसिंह भैय्या) मौजूद हैं। राजिम सीट पर कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल मौजूद हैं।

कवर्धा सीट पर कांग्रेस विधायक अकबर भाई सिंह मौजूद हैं। पत्थलगांव सीट पर कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह ठाकुर मौजूद हैं। भटगांव सीट पर कांग्रेस विधायक पारस नाथ राजवाड़े मौजूद हैं और कुनकुरी सीट पर कांग्रेस विधायक यू. डी. मिंज मौजूद हैं। कुल मिलाकर घोषित की गई सीटों में नौ सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox