होम / छत्तीसगढ़ के रीवा में मिले 2400 साल पुरानी मुहरें, 80 एकड़ का एक जलदुर्ग

छत्तीसगढ़ के रीवा में मिले 2400 साल पुरानी मुहरें, 80 एकड़ का एक जलदुर्ग

• LAST UPDATED : October 4, 2022

इंडिया न्यूज़, Raipur :  2400 Year old Seals Found in Rewa :  छत्तीसगढ़ में रायपुर से 25 किमी दूर रीवा में 2400 साल पुरानी मुद्राएं मिलने का मामला सामने आया है। देश के इतिहास को देखा जाये तो देश में सबसे पहले मघ शासनकाल में मुद्रा चलन में आई। इस इलाके की खुदाई के दौरान कुषाण काल और मघ शासनकाल के चांदी और तांबे के सिक्के भी प्राप्त हुए है। इसी के साथ शरभपूरी, कलचुरी शासकों के समय के सोने के सिक्के भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए है। इस इलाके में खोज कर्ताओ ने बताया कि 2400 साल पहले रीवा 80 एकड़ का एक जलदुर्ग था।

उत्खनन सहायक ने दी जानकारी 

जिसके चार दरवाजे बताये जाते है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में जलदुर्ग का वर्णन किया गया है। ये उसी प्रकार दिखने वाला जलदुर्ग है। चार दरवाजों के प्रमाण भी मिले हैं। उत्खनन सहायक डॉ. अरुंधति परिहार ने बताया कि यहाँ पर खुदाई के दौरान नॉर्थन ब्लैक पॉलिश्ड बेयर के टुकड़े भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि 2000 साल पहले राजाओं, महाजनों के घरों में इन्हीं बर्तनों में खाना परोसा जाता था।

खुदाई के दौरान मिली मुद्रा

  • आहत मुद्रा- हिंदुस्तान में सबसे पहली मुद्रा। इसे पंचमार्ग मुद्रा भी कहा गया है। खुदाई में इसके 5 पीस मिले हैं।
    ताम्र मुद्रा- 300 पीस मिले हैं। कुछ कुषाण काल के हैं। कुछ 1700 साल पुराने हैं।
  • जनपद मुद्राएं- 4 मुद्राएं मिली हैं। जो की करीब 2000 साल पुरानी। जनपदों में अलग-अलग मुद्रा चलती थीं। एक-दो काशी की हैं।
    सोने के सिक्के- इनमें जो निशान मिले हैं, वे 6वीं शताब्दी के शरभपूरी राजवंश के हैं।
  • मुद्रा (मोहर) और मुद्रांक- ये 8 पीस मिले हैं। एक मैटल, बाकी मिट्टी के हैं। इन पर ब्रह्म लिपि लिखी है, जो कि मगघ वंश में चलती थी।

सिक्कों से भरे मटके

पुरातत्ववेत्ता राजीव मिंज ने बताया कि इस इलाके में खुदाई के दौरान कई लोगों के घरों में सिक्कों से भरे मटके मिली है। गांव के लोगों ने  सिक्कों से भरे मटके दिए है। जिसकी जांच में पता चला की ये सिक्के भी कुषाण कालीन हैं।

यह भी पढ़े  : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी वंदे भारत ट्रेनें, ट्रेन के लिए 50-50 करोड़ रु. से कोचिंग डिपो की तैयारी शुरू

यह भी पढ़े  : छत्तीसगढ़ के कॉलेज में 200 से अधिक गेस्ट टीचर, प्रति पीरियड 1000 रुपए

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox