Monday, May 20, 2024
Homeस्पोर्ट्सCSK Shared Video For Rohit : CSK ने MI के पूर्व कप्तान...
Homeस्पोर्ट्सCSK Shared Video For Rohit : CSK ने MI के पूर्व कप्तान...

CSK Shared Video For Rohit : CSK ने MI के पूर्व कप्तान को दिया खास सम्मान, रोहित के आदर में दिया ये बड़ा बयान

India News (इंडिया न्यूज),CSK Shared Video For Rohit Sharma : रो ‘हिट’ मैन यानी रोहित शर्मा के प्रशंसक IPL में उनकी वापसी के आस लगाए बैठे हैं और उन्हें जल्द ही मैदान पर देखने के लिए उत्सुक भी हैं। बता दें, इस बीच रोहित के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए नया कप्तान बनाया है। वहीं अब शर्मा को कप्तानी के पद से हटाए जाने के बाद सीएसके ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के सम्मान में एक बेहद ही इमोशनल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

सीएसके ने रोहित के सम्मान में कही यह बात

बता दें, सीएसके ने रोहित शर्मा को लेकर एक सम्मानजनक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में, 2013 से लेकर 2023 तक रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की यादों को वीडियो के रूप में प्रदर्शित किया गया है। मालूम हो,वीडियो में शामिल फोटो टॉस के समय की है जब दोनों कप्तान मुकाबले से पहले क्रिकेट मैदान में टॉस के लिए जाया करते थे। चेन्नई ने इस वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा 2013 से 2023 : उत्साही चैलेंज का एक दशक! मच रिस्पेक्ट रोहित!

मुंबई के लिए सबसे सफल कप्तान रोहित

बता दें, रोहित शर्मा न सिर्फ MI के बल्कि पूरे आईपीएल सीजन के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। ज्ञात हो, रोहित आईपीएल के वह कप्तान थे जिन्होंने सबसे पहले टूर्नामेंट के पांच खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

also read : IRCTC Retiring Room: कोहरे के कारण घंटों लेट हो रही ट्रेन, सिर्फ 25 रुपये में मिलेगा AC कमरा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular