होम / राशिफल: इन राशियों के लिए शनिवार का दिन भारी, रहें सावधान

राशिफल: इन राशियों के लिए शनिवार का दिन भारी, रहें सावधान

• LAST UPDATED : October 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज), आज का राशिफल: राशिफल के अनुसार कल 07 अक्टूबर 2023 शनिवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के मुताबिक कल कई राशि के लिए शनिवार का दिन बेहद खास है। कर्क राशि वाले यदि किसी परेशानी में आएंगे तो जीवनसाथी उनके  साथ खड़ा रहेगा। मकर राशि वाले लोगों का परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बाकी अन्य राशि के लोगों के लिए कल का दिन कैसा होगा? आइए आपको बताते है 12 राशियों का राशिफल।

मेष

वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी जिससे आपका शांत रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। आपका दिन आज भगवान के चरणों में बीतेगा। अगर नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपकी नौकरी में आपके अच्छे काम से तारीफ मिलेगी।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका समाज में बहुत अधिक मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर आप बहुत अधिक कार्य करेंगे, जिससे आपको समाज के लोग बहुत अच्छे व्यक्ति मानेंगे। आपका मन धर्म के कामों में लगेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर घूमने जा सकते हैं। जहां आप अपने बच्चों के साथ बेहद इंजॉय करेंगे और आपके मन को बहुत शांति मिलेगी। साथ ही यात्रा करते समय आप थोड़ी सी सावधानी बरते। मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी बरते अन्यथा, आपको चोट भी लग सकती है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका धन किसी शुभ काम पर खर्च हो सकता है जिससे आपके मन को बहुत प्रसन्नता होगी और शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में और समाज में आपकी प्रसिद्धी बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात की जाएं तो आपकी किसी सहकर्मी से कोई अनबन चल रही थी तो आज वह दूर हो सकती है। शाम को आप किसी मंदिर में या किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों की बात करें तो आज आप अपने बुद्धि और विवेक के कारण कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आपको उन्नति प्राप्त होगी। शाम को आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आप प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो आपका दिन आपके प्रेमी के साथ बहुत अच्छा बीतने वाला है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस भी कार्य को करने की जिम्मेदारी लेंगे उसे समय से पूरा करेंगे, इससे आपके जानने वाले भी आपकी आदत के कायल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात की जाएं तो आपको आपके व्यापार में बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके मन में बहुत अधिक आत्मविश्वास बढेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन चिंता वाला रहेगा। आज आप अपने संतान की ओर से किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी प्रकार का कोई सही निर्णय नहीं लेंगे इसके कारण आप थोड़ा  परेशान भी हो सकते हैं। आप अपनी शारीरिक समस्याओं से कुछ परेशान हो सकते हैं जिसके कारण आपका दिमाग काम नहीं करेगा और आप बहुत चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए धन से जुड़ी हुई समस्याएं हो सकती है। आज आपका जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आप अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा आपका विवाद अधिक बढ़ सकता हैं।

धनु
धनु राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन पूरी सकारात्मकता से भरा रहेगा। आज आपके मन में किसी प्रकार के कोई गलत विचार नहीं आएंगे। यदि किसी बात को लेकर आपका मन अशांत होता है तो आप आसपास के बच्चों के साथ में जाकर थोड़ा समय बिता सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेंगी। आप अपनी संतान की तरफ से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। यदि आपकी संतान का स्वास्थ्य खराब है तो उसको लेकर आप किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते।

मकर
मकर राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आप अपने जीवन में किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद ना करें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आपका धन किसी धार्मिक कार्यक्रम में खर्च हो सकता है। आज आपका आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर के बहुत अधिक खुश रहेगा। आपका मन आध्यात्मिकता की ओर रहेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। यदि आपके मन में किसी प्रकार के निगेटिव विचार आ रहे हैं तो आप अपने मन से सभी नेगेटिव विचारों को निकाल दें, तभी आपका कुछ भला हो सकता है। किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े।

मीन
मीन राशि के जातकों की बात की जाएं तो आज आपका दिन थोड़ा सा खर्चीला रहेगा। आप आज अपने खर्चों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचे। व्यर्थ के खर्चे आपके लिए बहुत बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं। आज आपको किसी कार्य के लिए व्यर्थ ही परेशान होना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको शाम के समय में थकावट भी हो सकती हैं।

Also read:CG News: MP का 13 साल से फरार आरोपी, क्राइम ब्रांच ने रायपुर में…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox