Monday, May 20, 2024
HomeरायपुरCG News: दुर्ग में 43 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस...
HomeरायपुरCG News: दुर्ग में 43 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस...

CG News: दुर्ग में 43 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार दूसरा फरार

India News (इंडिया न्यूज़), CG News, रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक 43 की महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। कथित तौर पर दो लोगों ने महिला का सामूहिक बलात्कार किया है।

एक आरोपी फरार

पुलिस को इस मामले की सूचना, घटना के दो दिन के बाद मिली जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बीते रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आरोपियों ने दुष्कर्म का बनाया प्लान

दरअसल 18 सितंबर को पीड़िता महिला घर पर अकेली थी। उनका परिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। पीड़ित महिले के पड़ोसी को जैसे ही पता चला की महिला घर में अकेली है उसने अपने एक दोस्त को बुलाया और एक योजना बनाई।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

पीड़ित महिला का पड़ोसी और उसका दोस्त दिनों नशे में धुत हो गए और महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, दोनों ने उसे पीछे धकेल दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती की।

पीड़ित महिला के पति ने दर्ज कराई एफआईआर

जब पीड़ित महिला का पति लौटा तो उसने महिला ने घटना की जानकारी दी और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि दूसरा आरोपी पड़ोसी राज्य में भाग गया है जिसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया गया है। पुलिस ने बलात्कार पीड़िता के पड़ोसी होने के कारण आरोपियों का नाम गुप्त रखा है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular